फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से छेड़छाड़, विरोध पर बेटों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करते हुए बदनीयती से उसे एक घर में खींच ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ ही उसके दो बेटों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 फरवरी को वह दो बेटों के साथ किसी काम से एक मोहल्ले में गई थी। आरोप है कि आरोपी दिलशाद, आसिफ, मुस्तफा व नसीम ने उस पर बीच राह में फब्तियां कसीं। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे बदनीयती से एक मकान में खींच ले जाने का प्रयास किया और उसके कपड़े भी फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपियों ने महिला के साथ ही उसके दोनों बेटों पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बमुश्किल उनकी जान बचाई। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें