फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन

मीरापुर। गांव सिकंदरपुर में फेरी वाले से मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर में गांव बलीपुरा का एक व्यक्ति फेरी लगाकर सामान बेचता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे फेरी वाले की गांव के फुरकान पुत्र दोस मौहम्मद से कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोस मोहम्मद ने फेरी वाले की पिटाई कर दी। यह वाक्या देख गांव के ही अहसान ने फेरी वाले का पक्ष लिया और फुरकान से मारपीट न करने को कहा। इसी बात को लेकर फुरकान के भाई नौमान आदि की अहसान व उसके साथियों के साथ गालीगलौज हो गई। आरोप है कि नौमान ने अपने मकान की छत से पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक महिला संजीदा पत्नी असगर घायल हो गई। पथराव होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। साथ ही गोली चलने की भी अफवाह फैला दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में जेगम, फिरोज, फुरकान, दोस मौहम्मद को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें