फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट का प्रयास, मामला संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से लूट की कोशिश
विज्ञापन

मोरना। गांव ककरौली में सोमवार की शाम दुकान को बंद कर घर लौट रहे व्यापारी के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास करते हुए गोली मारकर जान से मारने का प्रयास किया। व्यापारी ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

ककरौली निवासी विकास जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव स्थित छोटा बाजार में परचून की दुकान करता है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी सोसायटी के सामने पहुंचते ही नकाबपोश बदमाशों ने उसका नोटों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया तथा जान से मारने की नीयत से उस पर गोली भी चलाई। गोली मिस हो जाने के कारण वह बच गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर कारतूस पड़ा हुआ मिला है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें