फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर का वेश धर लूटपाट करने वाले दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। मंगलामुखी का वेश धरकर हाईवे पर ट्रक में लिफ्ट लेकर चालकों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तमंचा व दो चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात इंस्पेक्टर सुभाष राठौड़ टीम के साथ हाइवे पर गश्त कर रहे थे। देर रात बिजोपुरा चौराहे पर दो युवक मंगलामुखी के वेश में हाईवे पर एक ट्रक को रुकवाते दिखे, जिस पर पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर पकड़कर उनसे पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार, तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा-कारतूस व दो चाकू बरामद किए गए, जिस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। थाने लगाकर पूछताछ के बाद उनके कपड़े उतरवाए लिए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को छपार निवासी मुरसलीन व गांव रेई निवासी अंकित बताया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि दोनों एक अन्य साथी के साथ मंगलामुखी का वेश धारण कर ट्रकों में लिफ्ट लेकर बैठते थे और बाद में चालकों को लूटकर भाग निकलते थे। घटना के समय भी दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही ट्रक रुकवा रहे थे, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई, जिसके चलते वे धर लिए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे
छपार। थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी नसीम रोहाना मिल के पास स्थित कोल्हू में काम करता है और रात में कोल्हू पर ही रहता है। इसके चलते घर पर उसकी पत्नी समीना बच्चों के साथ मौजूद थी। पीड़िता के अनुसार, देर रात चार बदमाश छत पर चढ़कर भीतर घुस गए। इनमें से एक बदमाश ने चाकू निकालकर समीना को बंधक बना लिया, जिसके बाद बदमाश उसे आतंकित कर कानों से सोने के कुंडल व पाजेब के साथ ही घर में रखे 2700 रुपये लूट ले गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें