फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पिता के हत्यारे दोनों पुत्रों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुलेमान की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तबल व लाठी बरामद की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि 6 जून को शाम 4 बजे गांव सिकंदरपुर में उसके दो बेटों नौमान व सोमान ने योजना बनाकर अपने पिता हिस्ट्रीशीटर सुलेमान की धारदार हथियार तबल से काटकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज मामले के दो दिन बाद ही पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों मुख्य आरोपी बेटों को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तबल व एक लाठी भी गांव के निकट लियाकत के खेत से बरामद की। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी रिहाना ने जेल गए दोनों आरोपी बेटों समेत पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। आरोप है कि मृतक दोनों बेटों की पत्नियों पर भी बुरी नजर रखता था। मृतक ने दोनों बेटों को सम्पत्ति से बेदखल करने की भी धमकी दे रखी थी। पिता के रवैये से तंग आकर दोनों बेटों ने योजना बनाकर हिस्ट्रीशीटर बाप की हत्या दी। एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसपी देहात अजय सहदेव व सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने भी थानाध्यक्ष से जानकारी लेकर हत्याकांड का खुलासा होने पर एसओ मनोज चौधरी, एसएसआई जितेंद्र यादव, धर्मेन्द्र सिंह, रजनेश, मगन सिंह बधाई दी।

परिवारों में मारपीट, पथराव, एक घायल
मीरापुर। थाने के सामने रहने वाले दो परिवारों में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व पथराव हो गया। पथराव एक युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार थाने के सामने रहने वाले यूनुस कुरैशी व जाहिद कुरैशी आदि में काफी समय से रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते रविवार को दोपहर दोनों पक्ष आमने सामने भिड़ गए और मारपीट के साथ एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यूनुस, इलियास, जाहिद व शाहिद को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया तथा घायल अफजाल को जानसठ उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें