फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दूसरा निकाह करने पर महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने हंगामा कर निकाह रुकवाया
विज्ञापन

जानसठ। पति द्वारा दूसरा निकाह करने पर पहली पत्नी ने पुलिस को ले जाकर हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी ने हंगामा करते हुए पति का निकाह रुकवा दिया। महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मंगलवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथौड़ा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह मीरापुर क्षेत्र के ही गांव रसूलपुर में हुआ था। उसके दो वर्षीय एक बेटी है। निकाह के कुछ दिनों बाद ही उसका पति से विवाद हो गया था। विवाद के चलते मामला कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति जानसठ की एक युवती से निकाह करने के लिए आया है। पुलिस महिला को साथ लेकर युवती के घर पर पहुंची, जिससे पति निकाह करने वाला था। महिला ने युवती के घर पर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया, जिसको लेकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। थानाध्यक्ष प्रेमवीर राणा ने मोहल्ले के लोगों को समझाया कि महिला का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए निकाह नहीं हो सकता है। पुलिस के समझाने पर लोग मान गए तथा निकाह को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें