फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में डाली डकैती
विज्ञापन

लाखों की नगदी और जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश
वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की देर रात मजरा श्यामपुरा कॉलोनी में दो सगे भाइयों समेत तीन घरों में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश लाखों के जेवरात और 65 हजार रुपये की नगदी लूटकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। घंटों बाद बंधनमुक्त हुए परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर लौट गई। इस घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने डकैती में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना पुरकाजी कस्बे के बाहरी छोर पर बनी मजरा श्यामपुरा कॉलोनी की है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पांच सशस्त्र नकाबपोश बदमाश इकरार के मकान की दीवार फांदकर उसके मकान में घुस गए और उसे बंधक बनाकर उसका मोबाइल व करीब सात हजार की नगदी और अलमारी में रखे सोने के कुंडल लूट लिए। उसके बाद बदमाश उसकी पत्नी शमीम बानो को साथ लेकर बराबर में रह रहे उसके भाई इकबाल के घर का दरवाजा खुलवाकर उसके मकान में घुस गए। बदमाशों ने उन्हें तमंचों से आतंकित कर तीन हजार रुपये व उसकी पत्नी रेशमा से सोने के कुंडल लूटकर सभी को इकरार के मकान के कमरे में बंद कर फरार हो गए। उसके बाद करीब साढ़े तीन बजे बदमाशों ने थोड़ी दूरी पर ट्रक चालक आसिफ अहमद के मकान पर धावा बोलकर मकान के बाहर सो रहे बाग ठेकेदार उसके पिता रफीक अहमद को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी जेब से 35 हजार की नगदी लूट ली, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी। मकान के कमरे का ताला तोड़कर सेफ में रखी 20 हजार की नगदी व लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटकर चकरोड से निकल गए। रफीक अहमद ने गाली-गलौज करते हुए कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, मगर बदमाश तमंचे लहराते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गए। उसके बाद रफीक ने निकट मकान में रह रहे अपने दूसरे पुत्र और उसके मकान में सो रही आसिफ की पत्नी आसमां को घटना की जानकारी दी, जिस पर सभी लोग मौके पर पहुंचे और सेफ का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। करीब चार बजे किसी तरह खुद को बंधनमुक्त कर इकरार ने परिवार के अन्य लोगों को भी मुक्त किया। कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की तोड़कर बाहर निकला और दरवाजा खोलकर सभी लोगों को बाहर निकालकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी लेकर खानापूर्ति कर लौट आई। बुधवार की सुबह करीब दस बजे सीओ सदर मणीलाल पाटीदार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के लोगों से अलग-अलग बात कर बदमाशों की जानकारी ली। कॉलोनी के आसपास जंगल का निरीक्षण कर पीड़ितों को मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। बाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। क्षेत्र में होने वाली आपराधिक वारदातों को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है, यही वजह है कि बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। पिछले दो माह में बदमाश करीब आधा दर्जन से ज्यादा चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने खुलासा करना तो दूर उल्टे मामलों को मनमाफिक धाराओं में दर्ज किया।
विज्ञापन

14 जनवरी की रात क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के शटर काटकर बदमाश बैंक में रखी गार्ड की रायफल चोरी कर ले गए थे। इससे पूर्व उसी रात में बदमाशों ने कस्बे में हाईवे पर एक खोखे को फाड़कर वहां से दो गैस सिलेंडर भी चोरी किए थे। उसके बाद 16 जनवरी को बदमाशों ने ग्राम हरिनगर निवासी एक चालक से उसकी ई रिक्शा लूट ली थी। 17 फरवरी को ग्राम नार्वे नगर शनिदेव मंदिर से नगदी चोरी और 6 मार्च को पुरकाजी बाईपास पर खड़े कंटेनर से तीन लाख रुपये का टेलकम पाउडर और ग्राम झबरपुर टावर से तीन लाख के सेल चोरी कर ले जाने आदि की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा चुका है। इन घटनाओं का पुलिस आज तक घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। इसके अलावा आठ मार्च को ग्राम गोधना तुगलकपुर मार्ग पर बदमाशों द्वारा राहगीरों से हजारों की लूट कर उन्हें खेत में बंधक बना लिया था। 11 मार्च को पुरकाजी से अपने गांव भोजाहेड़ी जा रहे एक युवक का मोबाइल और दो हजार रुपये की नगदी लूटकर उसे घायल कर देने की घटना को गंभीरता से न लेकर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। क्षेत्र में हो चुकी आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं से जहां क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें