फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल
विज्ञापन

मोरना। दो पक्षों में पुरानी रंजिश को मारपीट के बाद चले धारदार हथियारों व लाठी डंडों के हमले में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव ककरौली निवासी दो पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए ककरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में सूरजमल पुत्र सुक्का, श्रीदास पुत्र सूरजमल तथा रोशनी पुत्री सुक्का व तेजपाल उर्फ पाल्लू आदि घायल हो गए। घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें