छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर के पिता ने थाने में अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
किशोर के पिता सुधीर ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र मनीष चिकारा 21 जनवरी से लापता हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर अपने पुत्र के अपहरण की आशंका जाहिर की और पुलिस से अपने पुत्र की बरामद करने की गुहार लगाई है । एसओ छपरौली ने बतायाक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोर को तलाश करने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर प्रयास शुरू कर दिया है।
कुकर्म का आरोपी पहुंचा जेल
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र की एक गांव में आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बहला फुसलाकर एक व्यक्ति ने बच्चे के साथ बाग में कुकर्म किया । बच्चे ने घर ने घटना बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। छपरौली पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा। एसओ छपरौली ओमवीर सिंह ने बताया आरोपी रौनक अली को जेल भेजा। आरोपी तीन बच्चों का बाप है।