फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गया किसान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा लेने गया किसान लापता
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मंगलवार दोपहर खेत पर चारा लेने गया किसान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों में हड़कंप मचा है। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने जंगलों में कांबिंग कर सर्च अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के गांव दधेडू कलां निवासी 18 वर्षीय यासिर (18) पुत्र अरशद दोपहर करीब दो बजे खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत में जाकर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों में बेचैनी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ लापता युवक को तलाश करने के लिए जंगलों की खाक छानी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

ट्रक से भिड़े स्कूटी और बाइक सवार
छपार (मुजफ्फरनगर)। कोहरा अधिक होने के कारण सड़क पर खड़े फूंके हुए ट्रक में तेज गति से आ रहे एक स्कूटर और बाइक की पीछे से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उन पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर छपार-बिजोपुरा चौराहे पर फुंका हुआ ट्रक दो दिन से खड़ा हुआ था। सोमवार देर रात दिल्ली के रिठला निवासी दीपक कुमार अपने दोस्त मनीष कुमार निवासी झारखंड के साथ एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर नववर्ष मनाने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। रात्रि में कोहरा अधिक होने पर एक्टिवा अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में भिड़ गया, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा देर रात गांव खुड्डा थाना छपार निवासी शमशाद और मोहसिन अपनी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से गांव वापस लौट रहे थे। बिजोपुरा चौराहे पर कोहरा होने के कारण बाइक पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक सवारों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया और ट्रक को हाईवे से हटवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें