फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाइड रिपोर्ट खोलेगी मर्डर मिस्ट्री का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

लुहारी खुर्द की डबल मर्डर मिस्ट्री में कातिल ने बेहद शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया है। केस के खुलासे में पुलिस को पसीने आ गए हैं। पुलिस के शक की सुई इर्द-गिर्द ही घूम रही है। घर से लेकर मौका-ए-वारदात तक का रोडमैप बनाकर पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने में लगी है। इस बिंदू पर भी माथापच्ची हो रही है कि प्राची की वजह से भांजे का कत्ल हुआ या भांजे की वजह से मौसी की हत्या की गई। फिलहाल युवती की स्लाइड रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

पुलिस प्राची और नवदीप के डबल मर्डर में क्रिमिनोलॉजी के तरीके से कातिल का सुराग खंगालने में जुटी है। मौसी और भांजे के कत्ल के पीछे किसी का शातिर दिमाग है। डबल मर्डर को अंजाम दिया गया, लेकिन कातिलों का कोई सुराग नहीं है कि कहां से आए और कहां चले गए। सवाल बड़ा यह भी है कि जब 50 मीटर की दूरी पर गन्ने की छिलाई हो रही थी, फिर मृतकों की चीखें कहां दबकर गई। वैसे भी जंगल में सन्नाटा होने की वजह से कोई भी आवाज दूर तक सुनाई देती है। वहशियाना तरीके से की गई हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार कहां हैं। मर्डर को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि कातिलों की संख्या एक से अधिक है। पुलिस के आला अफसर माथापच्ची में जुटे हैं। क्राइम के एक्सपर्ट इंस्पेक्टरों से मशविरा किया जा रहा है। पुलिस ने प्राची के घर से घटनास्थल तक का मैप तैयार किया है। लुहारी खुर्द में जहां मोहरपाल का मकान है, वहां से पीछे के रास्ते एक पगडंडी गई हुई है। उसी के रास्ते प्राची और मासूम नवदीप मंगलवार की दोपहर घर से निकले थे। बीए की छात्रा जंगल में पहली बार ही निकली थी। आखिर वह कौन है जिसे यह पहले से मालूम था कि प्राची जंगल में जाएगी। पुलिस का मानना है कि कातिल पहले से तैयार था, धारदार हथियारों का बंदोबस्त था। यह महज इत्तेफाक है या कोई मुंह नहीं खोलना चाहता। क्या किसी ने मृतका को या कातिलों को आते-जाते नहीं देखा। प्राची का गायब शॉल धारदार हथियारों को छुपाने में इस्तेमाल हुआ होगा, जिसे पुलिस को बरामद करना है। पुलिस की तफ्तीश गांव के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। उलझन इस बात की है कि प्राची की वजह से मासूम नवदीप का निर्ममतापूर्वक कत्ल किया गया या फिर भांजे की वजह से मौसी को मौत के घाट उतारा गया। यह भी जांच का हिस्सा है कि कातिलों ने पहले किसे मारा? दोनों की लाशें कुछ कदमों की दूरी पर ही मिली थी। डबल मर्डर मिस्ट्री के खुलासे में युवती की स्लाइड रिपोर्ट पुलिस के लिए अहम हो सकती है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो पाया कि प्राची के साथ कोई गलत काम किया गया। स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें