फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के विरोध के बाद जिला बदर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बाद जिलाबदर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना। फुगाना के गांव लोई में जिलाबदर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को भारी विरोध झेलना पड़ा। महिला पुलिस के सहयोग से जिलाबदर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के थाना फुगाना के गांव लोई निवासी अहसान पुत्र यामीन को उसकी गतिविधियों के कारण उसके खिलाफ जिलाबदर का आदेश है। थानाध्यक्ष फुगाना केके शर्मा ने बताया कि अहसान के खिलाफ 18 जुलाई को जिलाबदर का आदेश हुआ है। बृहस्पतिवार को अहसान गांव में अपने घर पर कार्य कर रहा था। पुलिस को अहसान के गांव में होने की सूचना मिली। महिला पुलिस के साथ फुगाना पुलिस अहसान को गांव लोई में गिरफ्तार करने पहुंची, तो परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने रो रोकर कोहराम मचा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुढ़ाना पुलिस भी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। महिला पुलिस के सहयोग से फुगाना पुलिस ने अहसान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अहसान का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें