फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर पीएनबी के एटीएम पर चार बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 25 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर निवासी सुनील कुमार आठ अगस्त को शामली रोड पर पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम रूप में पहले से ही चार युवक मौजूद थे। सुनील ने रुपये निकालने की कोशिश की तो मशीन काम नहीं कर सकी। इस पर चारों बदमाशों में एक ने उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकाल कर देने की बात कही, लेकिन उससे भी रुपये नहीं निकले। सुनील एटीएम से घर चला गया, तभी उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़ित सुनील ने एटीएम कार्ड देखा तो उसके बदले जाने का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देकर अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई और उसके रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें