फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने सप्लाई कर दी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी ने सप्लाई कर दी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के एक कारोबारी ने एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बाजार में सप्लाई कर दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में यह तथ्य सामने आने पर छापेमारी की गई। गोदाम में 20 पेटी से अधिक एक्सपायर माल मिला। जबकि अन्य सामान का भी रख-रखाव भी अव्यवस्थित मिला। जांच-पड़ताल के बाद कारोबारी को नोटिस दिया गया है। साथ एक्सपायर माल को कंपनी भेजने की चेतावनी दी गई है। छापेमारी से अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ विनीत कुमार के निर्देशन में पिछले कई रोज से टीम होटल, ढाबों के साथ अन्य पेय पदार्थ बेचने वालों के यहां छापेमारी कर रही थी। जांच में कई होटलों, ढाबों से एक्सपायर हुई कोल्ड ड्रिंक पाई गई, जिसे विभाग ने जब्त कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी। जांच में नई मंडी के अपत ट्रेडर्स से कोल्ड ड्रिंक सप्लाई होना पाया गया। अपत ट्रेडर्स के यहां कई कंपनियों का होलसेल का कार्य है। इनमें पानी से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक शामिल है। सोमवार शाम को टीम ने नई मंडी के गोदाम पर छापेमारी की। गोदाम में करीब 20 पेटी एक्सपायर माल बरामद किया गया। टीम ने छानबीन की तो मौके पर स्टॉक का भी रख-रखाव सही नहीं मिला। कारोबारी के यहां से एक्सपायर माल बाजार में सप्लाई किया जा चुका है। जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों ने कारोबारी से माल का स्टॉक सही रखने और एक्सपायर माल को कंपनी वापस भेजने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा और नियमित जांच पड़ताल के चलते शहर और देहात में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां छापेमारी की जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें