बागपत। नगर पंचायत टीकरी की अध्यक्ष राजबाला चौधरी ने खुद को जान का खतरा बताते हुए डीएम और एसपी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा स्थानीय निकायचुनाव के दौरान विपक्षी उसकी हत्या कर सकते हैं।
सोमवार को टीकरी की चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम लिखित पत्र डीएम भवानी सिंह खंगारौत को सौंपा। उन्होंने कहा वह दो बार और उसका पति एक बार टीकरी का चेयरमैन रह चुके हैं। रंजिश में उसके पति की हत्या कर दी । वर्तमान में उसके गनर हटा लिए गए हैं। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक है, इस कारण फिर से रंजिश में उसे जान का खतरा बना है। चौधरी ने डीएम और एसपी से गनर उपलब्ध कराने की मांग की। राजबाला चौधरी ने बसपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।