फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तितावी। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का घर के बाहर से तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। किशोरी का गांव के बाहर एक खंडहर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रविवार को नामजद तीनों आरोपियों दीपक, चांद व अर्जुन को बघरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन घायल
भोपा। परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। थाना क्षेत्र की सीकरी पुलिस चौकी के निकट नहर पटरी मार्ग पर कार से टकराकर बाइक सवार बहन-भाई घायल हो गए। घायल छात्र अभिषेक शर्मा पुत्र नरेश कौशिक निवासी कवाल अपनी बहन के साथ रुड़की परीक्षा देने गया था। दोनों को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर भोपा नहर पुल पर भी रविवार को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों करों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ी में लगी आग
भोपा। रविवार को थाना क्षेत्र गांव जौली में झोपड़ी में लगी आग से हजारों रुपये का सामान जल गया। जौली निवासी महिला राकेश फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। महिला का पति बीमार है। रविवार को किसी कारण झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू कर पाते उससे पहले ही झोपड़ी में रखा सामान व दो हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें