फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन घायल फोटोग्राफर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल हुए फोटोग्राफर की पांचवें दिन आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर के रामपुर बैजू निवासी सतीशचंद्र वर्मा का बेटा संजीत उर्फ संजू (30) फोटोग्राफर था। 5 फरवरी को वह जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के धीरपुर नगरिया में आयोजित एक शादी समारोह में फोटो खींचने गया था। समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया था। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए थे। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन उसे आगरा ले गए थे। घटना के पांचवें दिन उपचार के दौरान शनिवार की रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर शाम शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता व मां सत्यवती और पत्नी गुड्डी देवी उर्फ गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें