फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने पर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव हरिनगर झबरपुर के ग्राम प्रधान नेपाल सिंह के मोबाइल पर कॉल कर 2.84 लाख रुपये रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। प्रधान से जेल में बंद बदमाश के इशारे पर रंगदारी की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर झबरपुर के प्रधान नेपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उनके मोबाइल पर पिछले कई दिन से लगातार कॉल कर हत्या की धमकी देते हुए 2.84 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। सीओ सदर रिजवान अहमद ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई थी, जिसमें देवबंद के गांव गुनारसा निवासी राहुल व पुरकाजी निवासी नीटू के नाम सामने आए। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस ने धमात नहर पुल के पास से सूचना के आधार पर मुठभेड़ में राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जेल में बंद मनवीर नामक बदमाश के कहने पर ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी दिए जाने की जानकारी दी है। आरोपी द्वारा बताए गए नीटू की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए राहुल को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें