फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी धोखाधड़ी के आरोपी जमशेद पुत्र जमील को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि आरोपी जमशेद ने अपनी पत्नी जरीना, बेटे शाहनवाज और शेर अफगान के साथ मिलकर एक व्यक्ति को मकान बेचने का झांसा देकर उससे 7.30 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी ने मकान का बैनामा नहीं किया, जिसके चलते पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे जमशेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विवादित निर्माण करने पर दो आरोपी पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू मंडी में विवादित स्थल पर निर्माण कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले में ताहिर व फरमान को गिरफ्तार किया गया, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आर्यपुरी निवासी छोटू उर्फ कृष्णा को पड़ोसी से झगड़ा करने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छोटू का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें