मोरना। ककरौली पुलिस ने 1995 से फरार चल रहे वांछित आरोपी खतौली के गांव खेड़ी कुरैश निवासी निवासी मिथुन पुत्र जलसिंह को रजबाहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दो लड़कियां फरार
मोरना। गांव ढ़ासरी निवासी लियाकत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के रहने वाले युवक उसकी दो लड़कियों को भागकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से युवतियों को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मंत्री का स्वागत किया
खतौली। प्रदेश के दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का हाइवे पर भंगेला चेकपोस्ट पर क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, बोबिंद्र सहरावत, गौतम सिंह, चरण सिंह चेयरमैन, जगबीर सिंह, चौधरी उदयवीर सिंह, रामनिवास, प्रशांत कुमार, प्रवेश उर्फ लटूरा आदि शामिल रहे।