फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में रकम कम डाल गबन किए साढ़े 14 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एटीएम मशीन में रकम कम डालकर दो कर्मचारियों ने एक्सिस बैंक को साढ़े चौदह लाख रुपये का चूना लगा दिया। दोनों फरार हैं। मामले की जांच के 12 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन



कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी निवासी अमर सिंह और बकेवर थाने के किशनीपुर निवासी भूपेंद्र लखनऊ की एक प्राइवेट कैश ट्रांसफर कंपनी में काम करते थे। कंपनी में दोनों की नियुक्ति करीब दो माह पहले हुई थी। लोकेशन इंचार्ज हथगाम निवासी अमित द्विवेदी ने बताया कि तीन जुलाई को दोनों कर्मचारी बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे

स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर धनराशि डालने पहुंचे थे। इसके बाद से लापता थे। दूसरे दिन लोकेशन इंचार्ज ने दोनों से काम पर न आने के बारे में पूछा, लेकिन सही जवाब नहीं मिला। अमित ने बताया दोनों कई दिनों तक टरकाते रहे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। ऑडिट टीम ने छानबीन की। जांच में करीब 14
विज्ञापन


लाख 48 हजार 800 रुपये एटीएम मशीन में कम डाले जाने का पता चला। कंपनी के अधिकारियों ने मुंबई ऑफिस में संपर्क किया। एटीएम का वन टाइम पासवर्ड लेकर मशीन खोली गई। पकड़ में आया कि तीन जुलाई को पांच सौ के चार हजार नोट एटीएम में रखने थे, लेकिन 500 सौ के दो हजार नोट कम रखे गए। विवेचक केशव

वर्मा ने बताया कि आरोपियों से कई बार पासवर्ड मांगा मांगा गया, लेकिन वह टरकाते रहे। आरोपी हाईकूल व इंटर पास हैं। जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने पहले भी कई बार एटीएम में कम रकम डाली। कुल साढ़े 14 लाख के करीब गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एटीएम में रकम कम डाल गबन किए साढ़े 14 लाख रुपये
- कंपनी के फरार दो कर्मचारियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
- पांच सौ के दो हजार नोट कम रखने का मामला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें