छपार। पुलिस ने गोकशी करते दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से मांस व कटान के उपकरण भी बरामद किए, जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया। सोमवार को बसेड़ा चौकी प्रभारी सतेंद्र नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव भेसरहेड़ी में शेर अली के घर में गोकशी हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके घर की घेराबंदी कर गोकशी कर रहे दो आरोपियों सलीम पुत्र कासिम व ताहिर पुत्र तैय्यब निवासी भेसरहेड़ी को रंगेहाथ पकड़ लिया। इनका साथी मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मकान के अंदर से ढाई क्विंटल मांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक डा. विजय भूषण ने गोमांस की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को मिट्टी में दबवा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठोर ने बताया कि फरार आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
हमले का आरोपी पति गिरफ्तार
शाहपुर। पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने के उसके आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने बताया कि गांव कसेरवा में पति ने मकान में घुसकर अपनी पत्नी अफरोज पर छुरी से हमला कर घायल कर दिया था। पीड़िता के परिजनों ने उसके पति जिला बागपत के गांव इदरीसपुर निवासी नईम पुत्र खुर्शीद के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को कसेरवा गंगनहर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की है। चौकी प्रभारी ने आरोपी शातिर अपराधी है। पूर्व में भी वह लूट सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
आरोपी देवर को जेल भेजा
शाहपुर। पुलिस ने गांव कसेरवा के ही अपनी भाभी को जलाकर मारने के प्रयास में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी देवर इफ्तिखार उर्फ इस्तेकार पुत्र अब्दुल करीम को भी उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।