मांस के साथ आरोपी पकड़ा, दो फरार
मंसूरपुर। पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सराय रसूलपुर में एक मकान में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत बताए गए मकान पर छापा मारा, तो वहां तीन व्यक्ति गोकशी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपी शान मोहम्मद पुत्र आशु निवासी गांव सराय रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आशु पुत्र बशीर तथा इस्तकास पुत्र बशीर निवासी सराय रसूलपुर पुलिस को देख कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलो मांस तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए। उपनिरीक्षक संजय यादव ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉक्टर उपेंद्र ने मांस की पुष्टि की। इसके बाद मांस को जमीन में दबवा दिया गया।
शराब तस्कर को पकड़ा
मंसूरपुर। थाना प्रभारी केपीएस चाहल तथा दरोगा सुनील नागर ने बताया कि 19 मई की रात को सूचना मिली की गांव सोंटा मोड़ के सामने बोपाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बोलेरो गाड़ी में शराब रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम बालेंद्र पुत्र ऋषिपाल गांव सोंटा का रहने वाला है, जो वर्तमान में गांव खानुपुर में रह रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 पव्वे अंग्रेजी शराब, 40 लीटर रेक्टीफाइड, 8 पव्वे रेक्टीफाइड मिश्रित शराब, 34 खाली पव्वे, 750 ढक्कन तथा एक बाल्टी बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है।