फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में लदे मवेशियों के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैंटर में लदे मवेशियों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दधेडू चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने चैक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान उसमें दो भैंस मिली। पुलिस द्वारा मवेशियों के कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सभी तलाशी तो, गाड़ी में एक तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में शामली जनपद के जलालाबाद निवासी जान मौहम्मद, नवीया, भूरा, महबूब, मुन्ना और इस्लामुदीन को शामिल है। थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


युवक की करंट लगने से मौत
चरथावल। कुल्हेड़ी निवासी एक युवक की राजस्थान के नागौर जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कुल्हेड़ी निवासी ममरेज (25) पुत्र नजाकत करीब छह महीने से राजस्थान के नागौर जिले में एक कंपनी में केबिल डालने का कार्य करता था। तीन दिन पहले ही वह गांव से शादी की तैयारी करने के बाद कंपनी से रुपये लेने के लिए गया था। बृहस्पतिवार को वह नागौर इलाके में सड़क पर केबिल डाल रहा था। जमीन खोदकर गड्ढे में केबिल डाला जा रहा था। ममरेज गड्ढे में तकनीकी यंत्र डाल कर जमीन का लेवल कर रहा था। उसी दौरान मशीन ऊपर करने पर हाइटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजन शव को लेने राजस्थान पहुंच गए। परिजन खलील ने बताया कि ममरेज और उसके भाई परवेज की शादी 25 मार्च को बुढ़ाना क्षेत्र के नगलां भनवाड़ा में होनी तय थी। अचानक ममरेज के इंतकाल की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें