मोरना। भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला हरिजन चौक निवासी महिला शशि पत्नी काला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके पति ने गाली गलौच कर शराब के नशे में उसे व उसकी पुत्री साक्षी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
मोरना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर प्रसव करा चुकी महिला के पति ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्सक से जांच की मांग की है। ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी परवेज ने बताया की गत 19 फरवरी की सुबह वह अपनी पत्नी इशरत को लेकर मोरना के सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए लाया था। जहां महिला चिकित्सक की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी ने मृत शिशु को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही रात में चिकित्सक ने मरीज को अस्पताल से घर पर भेज दिया। जहां इशरत की हालत बिगड़ गई। अब पत्नी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रवेज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक से जांच की मांग की है। वहीं प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को मामले की जांच की जाएगी तभी कोई कार्रवाई संभव होगी। आशा संगिनी कमलेश ने बताया कि कुछ परिवार आशाओं का सहयोग नहीं करते हैं। जिस कारण ऐसे मामले होते हैं।