फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादरवाला में दो पक्ष भिड़े, भगदड़ मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खादरवाला में शुक्रवार ात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच झगड़ा होने पर भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस अफसर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। झगड़े में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खादरवाला निवासी अहमद अली और तनवीर पक्ष के बीच शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष कोतवाली आया था, मगर पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की। रात में फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक हुए झगड़े से वहां अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना देकर फायरिंग करने का आरोप लगाया। फायरिंग की सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमले में घायल एक युवक को अस्पताल भिजवाया। मौके से दोनों ओर से चार युवकों को हिरासत में ले लिया। शहर इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग की सूचना झूठी मिली। आपसी कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस अपने स्तर से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

दो उप निरीक्षक समेत पांच सस्पेंड
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने दो उप निरीक्षकों समेत पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें तीन डायल 100 के कर्मचारी हैं। एसएसपी ने गत दिवस ही खालापार चौकी प्रभारी बनाए नरेश भाटी और तितावी थाने के एसएसआई ओमप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चरथावल में तैनाती के दौरान नरेश भाटी और ओमप्रकाश की तितावी थाने रहते विभागीय जांच चल रही थी। उधर, चरथावल में एक ट्रक चालक से कथित सुविधा शुल्क लेने की वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने डायल 100 पर तैनात दीवान सुधाकर, सिपाही राहुल और चालक होमगार्ड प्रदीप को भी सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें