फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगो कर नाबालिग से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बदहवास हालत में किशोरी को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। लहूलुहान अवस्था में मिली किशोरी ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया। पीड़िता की मां की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग लड़की रविवार शाम दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे जंगल में ले गया। आरोपियों नेकिशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी पर ईंटों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देर रात को किशोरी घायल अवस्था में जंगल से बरामद हुई। पूछताछ में किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर भोपा थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पीड़िता की मां ने आरोपी सलीम, दानिश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें