फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बुढ़ाना। जंगल में गए युवक का शव सुल्तानपुर के जंगल में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक के गले में उसी के बनियान से फांसी का फंदा लगा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। उधर, युवक की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी अंकित (23) पुत्र देशपाल प्रजापति बुधवार को शाम पशु चराने के लिए सुल्तानपुर के जंगल में गया था। शाम को उसका गधा वापस आ गया। हालांकि अंकित नहीं लौटा। इस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने रात में उसकी तलाश की। इसके बावजूद युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को अंकित का शव गांव शाहडब्बर निवासी तेजवीर के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। अंकित के गले में उसी के बनियान से फांसी का फंदा लगा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक के बडे़ भाई अजीत ने कोतवाली में दी है। अंकित की हत्या हुई अथवा आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि युवक के मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उसके परिवार के सदस्यों से इस बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। उधर, शाम को इस मामले की खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर विधायक उमेश मलिक और एसडीएम मौके पर पहुंचे। विधायक और एसडीएम ने पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें