फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में हुए पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह से बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने एक घंटे से भी अधिक समय तक लंबी जिरह की। वर्षों से जारी जिरह आज भी पूरी नहीं हो सकी। एडीजे (4) ने मामले की सुनवाई चार अगस्त तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की 14 साल पहले छह सितंबर 2003 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपनी कार से गांव से शहर आ रहे थे। घटना के संबंध में उनके बेटे पूर्वमंत्री योगराज सिंह ने भाकियू नेता चौधरी नरेश टिकैत सहित तीन लोगों को नामजद किया था, तभी से यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। नामजद दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। मुकदमे की सुनवाई एडीजे (चतुर्थ) की अदालत में चल रही है। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बयानों पर जिरह चल रही है। मंगलवार को तारीख होने पर आरोपी चौधरी नरेश टिकैत और वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह कोर्ट में पेश हुए। वादी के बयानों पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने एक घंटे से अधिक तक जिरह की, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तिथि चार अगस्त की तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें