मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी चांदवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह सात जनवरी को ड्यूटी चला गया था, जिसके बाद उसका छोटा बेटा भी मार्केट चला गया। घर पर मौजूद चांदवीर की पत्नी व पुत्रवधू दोपहर करीब 12 बजे घर की छत पर चली गईं थीं। आरोप है कि इसी समय बदमाश घर में घुस गए और घर के कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें से लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। कुछ देर बाद छत से नीचे उतरी सास-बहू के जेवरात चोरी देख होश उड़ गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुरी से किशोर संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी सतीश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे शिवम (13) को सात जनवरी को बेटी ने पढ़ाई न करने पर डांट दिया था। पीड़ित के अनुसार, इसके बाद उसका बेटा किसी से बिना कुछ कहे घर से चला गया, जो आज तक नहीं लौटा है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।