सिटी सेंटर में युवक को धुना
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित सिटी सेंटर में मोबाइल ठीक कराने पहुंचे भोपा के रसूलपुर निवासी को दुकानदार पिता पुत्र ने मामूली कहासुनी के बाद पिटाई कर दी। भोपा के गांव रसूलपुर निवासी मोहम्मद जिया बुधवार को सिटी सेंटर मार्केट गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार मुशर्रफ और उसके बेटे समीर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पिता-पुत्र ने जिया के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरोप है कि पिता पुत्र ने पुलिसकर्मी के साथ भी बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर धमकी दी। पुलिस आरोपी पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया। घायल जिया का मेडिकल कराते हुए मुशर्रफ व समीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।