फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बन्हेड़ा खास में गोवंश को कटान के लिए ले जा रहे गोतस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस दो आरोपियों को तो तमंचे व छुरी समेत दबोचने में कामयाब रही, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बन्हेड़ा में ईदगाह के समीप कुछ लोग गोवंश को कटान के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो गन्नों के खेतों में छिपकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि बन्हेड़ा निवासी जावेद और दिलशाद क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम जहां वहां पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से कटान में प्रयोग होने वाले उपकरण और पुलिस पर फायर किया गया तमंचा एवं अवैध छुरी बरामद कर ली। फरार आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें