भाजपा नेताओं के खिलाफ पोस्ट से हड़कंप
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर गांव में भाजपा नेताओं का इस गांव में आना मना है का होर्डिंग की पोस्ट अपलोड करने से खुफिया विभाग के सतर्क होने के साथ भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया।
शाहपुर के गांव सोरम निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर किसान एकता जिंदाबाद बीजीपी वालों का इस गांव में आना मना हैं। जानमाल व वाहन की स्वयं रक्षा करे। सौजन्य से किसान एकता शोरम मुजफ्फरनगर लिखा होर्डिंग की पोस्ट डालने से सनसनी फैल गई। इस पोस्ट से भाजपा नेताओं में खलबली मचने के साथ खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने इसका संज्ञान लिया। पूर्व ग्राम प्रधान सुधीर चौधरी का कहना है कि गांव में इस तरह का कोई होर्डिंग नहीं लगा है, अपितु किसी ने फेसबुक पर यह पोस्ट डाली है। इस पर लोगों ने भाजपा के पक्ष में कमेंट किए हैं । उधर, सोशल मीडिया पर उक्त पोस्ट के अपलोड होने के बाद ग्रामीण एक दूसरे से उक्त बोर्ड के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। पोस्ट के संबंध में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। हालांकि अभी तक किसी ने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है।