फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का विरोध करने पर युवती को पीटा, सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। दिन दहाड़े कार सवार तीन युवकों ने बीच रास्ते एक युवती को जबरन बाइक से खींचकर उसके अपहरण का प्रयास किया तथा विरोध करने पर आरोपियों ने युवती व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट करते हुए युवती के गले से सोने की चेन लूट ली। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पहले ही आरोपी फरार हो गये। पीड़िता ने दो युवकों को नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सहारनपुर की शिव विहार कालोनी निवासी एक युवती अपने भाई व ताऊ के साथ बाइक पर नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आ रही थी। बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह नकुड़-गंगोह रोड पर स्थित एक गुरुद्वारे के समीप पहुंची तो सामने से आ रही एक कार में सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और जबरन युवती को बाइक से खींचकर कार में डालने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की तथा युवती के गले से सोने की चेन भी लूट ली। परिजनों ने मौका पाकर तुरंत इसकी सूचना 100 नंबर पर दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मौके पर राहगीरों की भीड़ लगती देख आरोपी फरार हो गये। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि पीड़िता ने दो युवकों को नामजद करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध जबरन अपहरण करने का प्रयास करने तथा लूट व मारपीट की तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर केहर सिंह पुत्र चैनसिंह निवासी गांव ढायकी, थाना नकुड़, भूरा निवासी नामालूम तथा एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें