फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे का छात्र संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी खुर्शीद ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका 14 साल का पोता हसीन गांव मखियाली के इस्लामिया मदरसे में पढ़ता है। पांच सितंबर को वह मदरसे से ही संदिग्ध हालात में लापता हो गया, जिसकी हरसंभव तलाश की गई, लेकिन किशोर का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल गेट पर पड़ा मिला अचेत युवक
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह गेट के पास करीब 45 वर्षीय युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। अचेत युवक को पड़ा देख आसपास के लोगों ने उसे ले जाकर इमरजेंसी में दिखाया, जहां उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। देर शाम तक भी होश नहीं आने के कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें