फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गैगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शाहपुर। शाहपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी कि गांव के ही चार युवकों ने उसके घर में घुसकर उसे आतंकित करते हुए उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया। न्यायालय ने पुलिस को उसका मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तावली का युवक लापता
शाहपुर। शाहपुर के गांव तावली निवासी एजाजुद्दीन ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसका पुत्र उमरजान मंगलवार को किसी कार्य से मुजफ्फरनगर गया था। किंतु देर रात तक जब वह नहीं लौटा, तो उन्होंने उसको काफी तलाश किया, मगर उसका भी सुराग नहीं लग सका । पीड़ित ने उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉवर से 22 बैटरी चोरी
शाहपुर। गांव बसधाड़ा में एक टॉवर से चोरों ने 22 बैटरी चोरी कर ली। टॉवर पर तैनात कर्मचारी काकड़ा के प्रवेश ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि रात में चोरों ने टावर में लगी 22 बैट्री चोरी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें