फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियां गोरखपुर से बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। प्रेमियों के संग फरार हुई दोनों युवतियों को पुलिस ने गोरखपुर से बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी प्रेमियों को भी गिरफ्तार कर लिया। थाने में युवतियां अपने प्रेमियों के साथ ही रहने की जिद पर अडिग हैं। पुलिस व परिजन दोनों युवतियों को समझाने में लगे हैं। नगर के एक ही मोहल्ले से दो युवतियां अपने प्रेमी युवकों के साथ 20 जून को फरार हो गई थी। परिजनों ने आरोपी युवकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी थी। पुलिस उसी दिन से युवतियों को तलाश करने में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के साथ भागदौड़ करके दोनों युवतियों को गोरखपुर से बरामद कर लिया तथा आरोपी युवकों को भी पकड़ लिया। युवतियां अपने प्रेमियों के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी हैं। पुलिस ने आरोपी युवकों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


महिला से छेड़छाड़ की कोशिश
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर अकेली जा रही महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने रोक करके छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के शोर मचा देने पर युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। राहगीरों ने युवकों को पकड़ने के लिए बाइक पर पीछा भी किया, लेकिन युवक पकड़े नहीं जा सके। इस घटना की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें