फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का आरोपी फौजी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती की मुलाकात कुछ समय पूर्व मेरठ के टांडा माजरा निवासी युवक से हुई थी, जो सेना में जवान था। कुछ समय पूर्व फौजी ने युवती को शादी का झांसा देकर शहर के कच्ची सड़क स्थित एक मकान में ले जाकर संबंध बनाते हुए धोखे से अश्लील क्लिप बना ली थी। बाद में अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए जवान ने युवती को अपने दोस्त के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के नाम पर मिले इस धोखे से आहत युवती ने छह जुलाई को जहर खाकर जान दे दी थी। शुक्रवार शाम युवती के पिता ने शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान को बेटी के मृत्यु पूर्व रिकॉर्ड किए गए बयान की मोबाइल क्लिप देकर फौजी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौजी के घर दबिश दी, जो कुछ समय से छुट्टियों पर घर आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया, जिसे थाने लाकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी फौजी के फरार दोस्त को भी चिह्नित करते हुए उसकी भी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें