फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला कई दिनों पुराना युवक का शव

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
amarujala
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
रविवार को जाखलौन थाने के धौर्रा क्षेत्र के जंगल में पनिया मंदिर के पास पेड़ पर कई दिन पुराना युवक शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग पिपरई गांव के पास स्थित जंगल में पनिया मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इस बीच उन्हें एक पेड़ से युवक का शव लटका दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ नाराहट व जाखलौन थानाध्यक्ष के मुताबिक युवक की उम्र 30 साल के आसपास है। शव की हालत को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है शव करीब दो से चार हफ्ते पुराना है। शव के पास चप्पल, हंसिया रखा हुआ था। शव पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जंगल में शव मिलने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं धौर्रा के जंगलों में शव मिलने की सूचना मिलते ही पाली कस्बे से 17 दिन पहले गायब हुए हरीसिंह कुशवाहा के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक की अनुमानित उम्र और शरीर पर मिले कपड़े हरीसिंह से मेल खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें