फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक के ताले तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लीनिक के ताले तोड़ कर चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चोरों ने शहर की गंगल वाली गली में एक डॉक्टर के क्लीनिक के तोले तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। चोर क्लीनिक पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की गंगल वाली गली में रेडियोलाजिस्ट डॉ प्रदीप शर्मा का अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक है। शनिवार रात को चोरों ने इस क्लीनिक को निशाना बना कर चोरी कर ली। रविवार सुबह डॉ प्रदीप शर्मा के भाई प्रमोद शर्मा क्लीनिक खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा क्लीनिक के शटर के ताले टूटे हैं। शटर खोलकर अंदर गए तो चोरी की पता चला। चोरों ने क्लीनिक में लगे 7 बैटरी , दो इंवर्टर, 2 सीसीटीवी कैमरे उनकी डीवीआर, कंप्यूटर मॉनिटर के साथ ही अन्य कीमती सामान चोरी किया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल पर आकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की और विभिन्न स्थानों से फिंगर प्रिंट्स लिए। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीते पंद्रह दिनों में सिविल लाइन क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है। अग्रवाल मार्केट में बिजली की दुकान में हुई 15 लाख की नगदी और उत्तरी सिविल लाइन में मकान में हुई चोरी की घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें