बागपत। छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल की शादी 2017 में दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान के साथ हुई । महिला कांस्टेबल पीलीभीत जिले में तैनात है। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा ।आरोप है कि पति का मेरठ की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला कांस्टेबल को इसका पता चला तो उसने महिला थाना बागपत में पति के खिलाफ तहरीर दी । रविवार को महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। महिला कांस्टेबल अपने पति के साथ रहने को राजी हो गई।
दो गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा करने के मामले में मीतली गांव निवासी नरेश और सोहनवीर को गिरफ्तार किया । दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
तीन वारंटी गिरफ्तार किया
दोघट (बागपत)। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले तीन वारंटी जोगेंद्र पुत्र मांगेराम, राहुल पुत्र बिजेंद्र सिंह और श्रवण पुत्र रघबीर सिह निवासी दोघट को गिरफ्तार किया । इसके अलावा आदमपुर गांव में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले विकास को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।