फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने बाइक सवार से 70 हजार की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार से 70 हजार की नगदी लूटी
विज्ञापन

खतौली।
गांव फुलत मार्ग पर बदमाश ने तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक सवार से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। पुलिस ने बदमाश पकड़ने को घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाश का कहीं पता नहीं चल सका। बदमाश हाइवे के होटल से बाइक सवार के पीछे लिफ्ट लेकर बैठा था।
विज्ञापन

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी खलील रविवार को बाइक से मुजफ्फरनगर किसी कार्य से गया था। रात करीब 10 बजे खलील गांव लौट रहा था। हाइवे पर स्थित पूजा होटल पर खलील ने भोजन खाया और वहां से बाइक पर बैठकर चलने लगा। इस दौरान होटल पर ही घात लगाए खड़े बदमाश ने खलील से कुछ दूर छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट मांगी। खलील ने उस बदमाश को अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। होटल से बाइक लेकर चलते ही पीछे बैठे बदमाश ने खलील की कमर के पीछे तमंचा सटा दिया। बदमाश ने गोली मारने की धमकी देते हुए खलील को गांव फुलत मार्ग की ओर चलने को कहा। खलील भयभीत हो गया और वह बदमाश को लेकर गांव फुलत मार्ग पर चल दिया। रास्ते में बदमाश ने बाइक को रुकवाया और तमंचे से आतंकित करते हुए खलील से 70 हजार रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें