फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में चोरी, सामान खुर्द बुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद में चोरी से आक्रोश पनपा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। चोरों ने मंगलवार की रात में मस्जिद से सामान चुरा लिया तथा अन्य सामान को खुर्द बुर्द कर दिया। इस घटना को लेकर मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त फैल गया। मस्जिद के मुतवल्ली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में करहेड़ा मार्ग पर स्थित सफेद वाली मस्जिद में मंगलवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर बिजली के उपकरण चुरा लिए। घटना की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मस्जिद के मुतवल्ली यूसुफ अली पुत्र शरीफ हुसैन ने बताया कि बुधवार सुबह अजान के लिए राजा पुत्र इश्तियाक मस्जिद में पहुंचा, जहां उसने मस्जिद का ताला खुला हुआ देखा। उसने पाया कि मस्जिद से बिजली के उपकरण चोरी हुए हैं। चोरों ने मस्जिद से दो पंखे, एक इन्वर्टर चोरी कर लिया। बड़ी बैट्री को चुराने के प्रयास में उसे मस्जिद प्रांगण में फेंक दिया। बिजली फिटिंग के तार काटते हुए सामान को इधर उधर फेंक दिया। राजा ने घटना की जानकारी शिया समाज के संभ्रांत लोगों को दी। इस लोग मस्जिद में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कुछ संदिग्ध युवक पिछले कई दिन से उधर घूम रहे थे। मुस्लिम समुदाय ने रोष प्रकट करते हुए चारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान के पति शहजाद अंसारी, मनव्वर जैदी, मोहसिन रजा, शददन, नदीम, अफरोज, शेरी, शमा, मुजम्मिल, मोहम्मद अली, तनवीर, बादशाह अली, जलाल हैदर, चांद मियां, सरकार मेंहदी, वाजिद गौहर, मुदस्सिर, सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें