चेन लुटेरों को जेल भेजा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पूर्व सभासद और व्यापारी से सोने की चेन और मोबाइल छीनने के मामले में मौके से पकड़े गए आरोपी नावेद पुत्र शब्बू, निवासी सैदपुर कलां को जेल भेज दिया गया।
ससुराल में हंगामा करने पर तीन गिरफ्तार
चरथावल। दधेडू कलां में ससुराल में दोस्तों संग आकर हंगामा करने वाले पति को महंगा पड़ गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने सहारनपुर जिले के शाहजहांपुर निवासी फरीद, उसके साथी अंकुश निवासी गदरहेड़ी, यमुनानगर और अमित निवासी तिरपड़ी थाना सरसावा थाना सहारनपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
अवैध पशु कटान के आरोप में दो दबोचे
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गोकशी की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। मौके से मेहताब और शहीद को कटे मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद बरामद मांस भैंसा का मिला। पुलिस ने अवैध पशु कटान के आरोप में दोनों का चालान कर दिया।
कच्ची शराब समेत आरोपी पकड़ा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने करीब 40 लीटर मिलावटी शराब समेत बधाई कलां निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गांव में मिलावटी शराब की तस्करी करता है।
एडीजी के आदेश पर चला सफाई अभियान
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बुधवार को एडीजी के आदेश पर थाना प्रभारी डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाने में सफाई अभियान चलाया। थाना परिसर, बैरकों के आसपास और पुलिसकर्मियों के आवास के सामने सादी वर्दी में पुलिसकर्मी झाडू लेकर सफाई करते नजर आए। थाना प्रभारी की पत्नी ने भी उनके साथ थाने की सफाई की। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।