फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याकांड को पुलिस मान रही आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या को आत्महत्या मान रही पुलिस
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। सहकारी समिति कर्मचारी सुमित हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस मामले को हत्या नहीं आत्महत्या मान रही और जल्द इसका खुलासा करने का दावा कर रही है। जिससे मृतक के परिजन खासे नाराज हैं। वे पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

छपार के गांव कासमपुर निवासी सुमित उर्फ सोनू तीन सितंबर को लापता हो गया था। छह सितंबर को उसका शव उन्हीं के ईख के खेत पड़ा मिला था। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने पर सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव नन्हेड़ा गुर्जर समिति के सभापति और प्रबंध निदेशक सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले को शुरू से झूठा मान रही है। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम प्रधानों को बुलाकर उनके सामने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उसमें असफल होने पर सुमित ने खुद ही खेत में जाकर तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। पूरे प्रकरण की रिकॉर्डिंग भी मृतक के बड़े भाई को सुनवाई है। अभी पुलिस सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं कर रही है। उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपातोती कर रही है। मृतक के पिता का कहना है वह इंसाफ के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें