फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत 37 के विरुद्घ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत 37 के विरुद्ध चार्जशीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शेरपुर के बवाल में प्रधान समेत 37 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। अदालत में चार्जशीट दाखिल कर पुलिस ने बताया कि विवेचना अभी जारी है, जिसमें अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव शेरपुर में एक जून को बवाल हुुआ था। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने गांव में छापे की कार्रवाई की थी। लोगों ने पुलिस को विरोध करते हुए हंगामा किया और पुलिस को दौड़ा लिया। लोगों ने पुलिस की चीता बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बाद में भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर आरोपियों की धरपकड़ की थी। इस संबंध में पुलिस की ओर से शेरपुर के आरोपियों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, पुलिस पर हमला, आगजनी आदि संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में प्रधान समेत 37 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किए। साथ ही अदालत में कहा कि मामले की विवेचना अभी जारी है, जिसमें अभी कई आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें