मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटना में घायल हुए शराबी युवक ने जिला अस्पताल में खूब हंगामा किया। चिकित्सकों के साथ बदसलूकी की। रोकने पर इमरजेंसी का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
भौराकलां निवासी अमित बालियान पुत्र कृष्णपाल मीरापुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अमित ने शराब पी हुई थी। उसने उपचार के दौरान इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ के साथ बदसलूकी की। स्टाफ ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने इमरजेंसी का शीशा तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
-------------------------
चोरी का ट्रक पकड़ा, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के ट्रक को बरामद किया है, जबकि उसका चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित वेदांता फार्म के पास एक युवक चोरी के ट्रक के साथ खड़ा हुआ है, जो उसे कबाड़ी के यहां कटवाने के लिए आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-