बाबूसराय (भदोही)। औराई थाना क्षेत्र के कुरौली गांव के पास शनिवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल दूकानदार की आंख में मिर्च पाउडर डालकर नकदी समेत हजारों का सामान लूट लिया। दूकानदार मौके पर छटपटाता रहा और लुटेरे भाग गए।
चौबेपुर निवासी अमित चौबे कटका पड़ाव के पास मोबाइल की दूकान चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार की रात नौ बजे वे जब दूकान बंद करके जा रहे थे, कुरौली के पास घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका और उस पर मिर्ची पाउडर डाल दिया। मिर्ची डालने के बाद बाइक सवार तीनों ने एक लैपटॉप, 15 पुराने मोबाइल, छह हजार नकद और बाइक की चाभी लेते गए। घटना की सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित ने औराई थाने में भी पहुंचकर मामले की जानकारी की। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।