सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव मिर्जा टिल्ला निवासी मांगेराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घर पर परिवार के साथ बैठा हुआ था। उसी समय उस पर लाठी व डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया। हमले में उसकी पुत्री रीना घायल हो गई। गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रीना व दूसरे पक्ष से भजनी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
नगदी और जेवर चोरी
रतनपुरी। थाना बुढ़ाना के गांव गढ़ी सखावत निवासी महिला अंग्रेश अपनी पुत्र दीपांशु व पुत्रवधु रुक्मिणी पत्नी विपिन कुमार के साथ शनिवार को रोडवेज बस में बैठकर खतौली आ रही थी। चलती बस में जेबकतरे ने उनके पर्स से 1500 रुपए की नगदी, एटीएम कार्ड, सोने का मंगलसूत्र व कीमती जेवर चोरी कर लिए। पीड़िता के चाचा सतबीर ने रतनपुरी थाने में अज्ञात जेबकतरे के विरुद्ध तहरीर दी है।