फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए लुटेरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से करीब नौ लाख 84 हजार की लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी में आई फुटेज में लुटेरों को चिह्नित कर लिया है। सीओ के अनुसार जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
नईमंडी कोतवाली के गांधी कॉलोनी की गली नंबर-17 के सुभाष नगर में भारत फाइनेंस का कार्यालय है। कंपनी में कार्यरत कर्मचारी फैजाबाद निवासी कृष्णा और विश्वेंद्र साथी प्रवेश के साथ शुक्रवार दोपहर कंपनी का नौ लाख 57 हजार रुपये कैश लेकर जा रहे थे। गांधी वाटिका के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर रकम लूट ली थी। शहर के बीच लूट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम और नई मंडी कोतवाली पुलिस लूट की घटना के खुलासे में लगी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। एक कैमरे में बदमाशों की फुटेज आ गई है। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसके बारे में चुप्पी साधे है। सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार का कहना है कि जल्द ही बदमाश पहचान में आ गए हैं। घटना का खुलासा कर शीघ्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन से व्यापारियों ने सुरक्षा मांगी
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट से कारोबारियों में दहशत व्याप्त है। शहर के बड़े कारोबारी मंडी क्षेत्र में ही रहते हैं। लाखों की लूट से पहले भी मंडी क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी और वाहन चोरी की घटनाएं होना आम बात है। लूट की घटना को लेकर व्यापारियों ने अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांधी कालोनी में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े लाखों की लूट को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। गांधी कालोनी, गांधी नगर और मंडी क्षेत्र में शहर के बड़े कारोबारियों के आवास है। यहां अक्सर बाइक सवार बदमाशों द्वारा घर से बाजार जाने वाली महिलाओं की चेन लूटना आम बात है। बंद पड़े मकानों को चोर कभी भी खंगाल जाते हैं। वाहन चोरी भी इस क्षेत्र की बड़ी समस्या है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लाखों रुपयों की लूट ने व्यापारियों के बीच दहशत पैदा कर दी है। दस दिन पूर्व पीनना में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने साढ़े सात लाख की नगदी लूट ली थी। दोनों घटनाओं के बाद मोटे लेनदेन के चलते शहर में रकम को इधर से उधर ले जाने वाले व्यापारियों को चिंता सता रही है। व्यापारियों का कहना है कि दिनदहाड़े शहर के बीच कैश लूटा जाएगा तो कैसे काम चलेगा। लूट की घटना को लेकर व्यापारियों ने अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें